Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला निशाने बाज तेजस्विनी ने भारत को 12वां ओलंपिक कोटा दिलाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला निशाने बाज तेजस्विनी ने भारत को 12वां ओलंपिक कोटा दिलाया
, शनिवार, 9 नवंबर 2019 (16:55 IST)
दोहा। निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शनिवार को यहां 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करके भारत को 12वां ओलंपिक कोटा दिलाया। 
 
तेजस्विनी ने क्वालीफिकेशन में 1171 अंक के स्कोर से 5वें स्थान पर रहकर तोक्यो ओलंपिक का कोटा प्राप्त किया। 8 फाइनलिस्ट में से 6 पहले ही तोक्यो का टिकट कटवा चुकी थीं जिससे 39 वर्षीय तेजस्विनी के ओलंपिक का रास्ता बना। 
 
तेजस्विनी 50 मीटर राइफल प्रोन में भी भाग लेती हैं, उन्होंने कई पदक जीते हैं जिसमें विश्व चैम्पियनशिप, विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक शामिल हैं। 
 
वह 2010 में म्यूनिख में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी के साथ विश्व चैम्पियन बनी थी। वह विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता और हसीना दोनों साथ में बजाएंगी ईडन गार्डन पर टेस्ट में घंटी