Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पहली बार फुटबॉल देखने स्टेडियम जाएंगी सऊदी महिलाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Women of Saudi Arabia
, शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (18:32 IST)
रियाद। सऊदी अरब की महिलाएं पहली बार 2 स्थानीय टीमों के बीच फुटबॉल मैच देखने स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे हालांकि उनके लिए अलग से 'परिवार दीर्घा' का बंदोबस्त होगा।

महिलाओं के लिए पहली बार जेद्दाह में स्टेडियम के दरवाजे खुलेंगे। इसके लिए स्टेडियम में महिलाओं के लिए खास दीर्घा बनाई गई है।

इसके साथ ही महिलाओं के रेस्ट रूम और अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। राजधानी में शनिवार को महिलाएं स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल मैच का लुत्फ उठा सकेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करुण नायर ने 48 गेंदों पर ठोंका शतक