Publish Date: Fri, 22 Dec 2017 (14:42 IST)
Updated Date: Fri, 22 Dec 2017 (14:46 IST)
नई दिल्ली। दिमाग के खेल शतरंज से अब सेक्स भी जुड़ गया है। इसके साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है। इसकी खिलाड़ियों ने भी आलोचना की है।
दरअसल, इस बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप का जो लोगों जारी किया गया है, वह विवाद का कारण बन गया है। यह लोगों 'कामसूत्र' की मुद्रा में जारी किया गया है। इस लोगों में एक युगल को कामसूत्र की मुद्रा में बैठे हुए दिखाया गया है। दोनों के बीच शतरंज का बोर्ड भी रखा हुआ है।
इसके पीछे आयोजकों का तर्क है कि इससे शतरंज को लोकप्रिय बनाया जा सकेगा। इस तस्वीर को लेकर पूरी दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। कई ग्रैंड मास्टर इसके खिलाफ ट्वीट करके अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी इस मामले पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ईएसपीएन से बीतचीत में कहा कि अगर आप इस पोजीशन में हैं, तो सैंटा की गुडलिस्ट का हिस्सा मानिए खुद को। आनंद ने तस्वीर में शतरंज से जुड़े हिस्से पर भी आपत्ति भी जताई है।