Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विक्रम पुरस्कार नहीं मिलने से पहलवान अर्पणा बिश्नोई नाराज

हमें फॉलो करें विक्रम पुरस्कार नहीं मिलने से पहलवान अर्पणा बिश्नोई नाराज
, बुधवार, 26 अगस्त 2020 (22:41 IST)
खंडवा/हरसूद। मध्यप्रदेश की इंटरनेशनल महिला पहलवान अर्पणा बिश्नोई संचालनालय खेल मध्यप्रदेश की उपेक्षा से बेहद नाराज है। इस पहलवान बेटी ने विक्रम अवॉर्ड नहीं मिलने पर जबलपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अर्पणा कहती है कि न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना ही उसके सामने एकमात्र रास्ता बचा था।
 
दरअसल, अर्पणा ने 2016 में सिंगापुर में आयोजित राष्ट्रमण्डल कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की ओर से रजत पदक जीता था। ऐसा कारनामा करने वाली वह मध्यप्रदेश की पहली महिला पहलवान है। 
 
मध्यप्रदेश की खेल नीति में राष्ट्रमण्डल चैम्पियनशिप को अधिकृत चैम्पियनशिप नहीं माना जाता है क्योंकि इससे पहले कोई मध्यप्रदेश का खिलाड़ी राष्ट्रमण्डल चैम्पियनशिप में कोई पदक जीता ही नहीं था। इस कारण इस चैम्पियनशिप को खेल नीति में जोड़ा ही नहीं गया।
webdunia
अर्पणा की जहां तक बात है, वह आमिर खान की फिल्म दंगल में महिला अभिनेत्रियों को कुश्ती के गुर सिखाने के साथ ही फिल्म में भी महिला पहलवान का किरदार निभा चुकी है। 
 
अर्पणा बिश्नोई ने सीनियर नेशनल में एक स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते हैं। वह जूनियर, सब जूनियर नेशनल व आल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी कई बार मध्यप्रदेश व देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एकदिवसीय टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में जेम्स एंडरसन ने लगाई लंबी छलांग