Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगेश्वर का जलवा कायम, हरियाणा हैमर्स जीते

Advertiesment
Wrestler Yogeshwar Dutt
नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपने जलवे और हजारों प्रशंसकों की उम्मीदों को कायम रखते हुए शनिवार को नवरुजोव इख्तियोर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी टीम हरियाणा हैमर्स को प्रो रेसलिंग लीग में दिल्ली वीर पर 5-2 से बेहतरीन जीत दिला दी।
 
आईजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थिति केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में लगभग चार हजार दर्शकों को योगेश्वर की कुश्ती का बेताबी से इंतजार था। आयोजकों ने भी योगेश्वर का मुकाबला सबसे आखिर में रखा, ताकि दर्शक मैदान छोड़कर कहीं न जाएं।
 
योगेश्वर ने दर्शकों की बेताबी का अंत 65 किग्रा वर्ग में इख्तियोर के खिलाफ 3-2 की जीत के साथ किया। मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण था और योगेश्वर को जीत हासिल करने के लिए अपना तमाम अनुभव झोंकना पड़ा।
 
योगेश्वर ने पहले राउंड में 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड में उन्होंने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और बेहतरीन दांव लगाते हुए इख्तियोर को उनके पैरों के बीच से हाथ डालकर कंधे पर उठा लिया। योगेश्वर को दो अंक मिले लेकिन इख्तियोर ने हौसला नहीं छोड़ा और वापसी की कोशिश करते हुए एक-एक अंक हासिल कर स्कोर 2-3 कर दिया।
 
मुकाबले में आखिरी 10 सेकंड बचे थे और योगेश्वर ने मजबूत डिफेंस दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी को दांव लगाने का कोई मौका नहीं दिया। योगेश्वर ने यह मुकाबला 3-2 से जीत लिया। 
 
हरियाणा हैमर्स और दिल्ली वीर के इस मुकाबले को देखने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। योगेश्वर की मां भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi