Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदसूरत से खूबसूरत बॉडीबिल्डर बनने की कहानी (फोटो)

हमें फॉलो करें बदसूरत से खूबसूरत बॉडीबिल्डर बनने की कहानी (फोटो)
, सोमवार, 5 दिसंबर 2016 (17:32 IST)
नई दिल्ली। भारत की सबसे मजबूत बॉडीबिल्डर्स में से एक और 'आयरन लेडी' के तौर पर प्रसिद्ध यासमीन मानक ने मिस एशिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता है।
वे इसी वर्ष मार्च में इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित मिस इंडिया 2016 की विजेता रही हैं।
 
 
webdunia
दिल्ली में पैदा हुई यासमीन मानक 36 वर्षीय हैं और उनकी खेल यात्रा का आरंभ एक दुर्घटना के बाद हुआ। बचपन में गलत दवाइयों को दिए जाने के बाद यासमीन का न केवल शारीरिक रूप रंग बुरी तरह प्रभावित हुआ था बल्कि उनका वजन भी बहुत अधिक घट गया था। उनके चेहरे की सुंदरता भी गायब हो गई थी।
webdunia
तब उन्हें बदसूरत कहा जाने लगा था जिसके चलते उन्होंने निश्चय किया कि वे अपनी कड़ी मेहनत से न केवल भाग्य बदलेंगी वरन अपनी शारीरिक सुंदरता को भी दोबारा हासिल करेंगी। 
 
webdunia
उन्होंने जिम (व्यायामशाला) को अपना नया कार्यस्थल बनाया और बॉडीबिल्डिंग में उनकी रुचि बढ़ती गई। वर्षों के दौरान उन्होंने कई सर्टिफाइड ट्रेनिंग कोर्स पूरे किए और उन्होंने देश की शरीर सौष्ठव प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। 
webdunia
आज वे न केवल सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर हैं वरन वे दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करती हैं और अपना खुद का एक फिटनेस सेंटर भी चलाती हैं, जहां वे पुरुषों समेत 300 लोगों को ट्रेनिंग देती हैं।
 

खुद को बदसूरत को बताए जाने से दुखी मानक ने तय किया कि भले ही वे अपने चेहरे के बारे में कुछ नहीं कर सकती हैं लेकिन उन्होंने अपने शरीर को मजबूत और बदसूरत चेहरे को भी खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
webdunia
webdunia
उनकी तीव्र इच्छा है कि वे देश में महिलाओं को बॉडी‍बिल्डिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित करें और इस क्षेत्र में उनकी रुचि को जाग्रत करें।   
(Courtesy : facebook)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला क्रिकेट टीम को लोकसभा ने दी बधाई