Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनव बिंद्रा को डॉक्टरेट की उपाधि

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिनव बिंद्रा डॉक्टरेट उपाधि
चेन्नई (वार्ता) , रविवार, 7 सितम्बर 2008 (22:46 IST)
बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को एसआरएम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीतसिंह बरनाला ने बिंद्रा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। इसके साथ ही बिंद्रा को ओलिम्पिक स्वर्ण जीतने पर पाँच लाख रुपए का इनाम भी दिया गया।

इस अवसर पर इसरो के प्रमुख जी. माधवन नायर को भी डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।

बाद में बिंद्रा ने विश्वविद्यालय परियर में एक खेल अकादमी की आधारशिला भी रखी। इस अकादमी में एथलेटिक्स, निशानेबाजी, टेनिस, वालीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन खेलों से जुड़ी सुविधाएँ होंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi