भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल यहां पीजीए टूर क्वालीफाइंग स्कूल के तीसरे राउंड में निराशाजनक कार्ड से संयुक्त 44वें स्थान पर खिसक गए।
अटवाल खराब स्कोर से बीती रात का संयुक्त 31वां स्थान तो गंवा ही बैठे हैं, लेकिन उनके पास 2013 के लिए पीजीए टूर कार्ड हासिल करने का मौका अब भी बाकी है।
डेनियल चोपड़ा डबल बोगी के कारण 76 के राउंड से संयुक्त 66वें स्थान पर खिसक गए। भाविक पटेल भी संयुक्त 66वें स्थान पर हैं। (भाषा)