Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईओए अध्यक्ष पद से भी हटेंगे कलमाड़ी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेल घोटाला कलमाड़ी
पटियाला , मंगलवार, 26 अप्रैल 2011 (19:30 IST)
राष्ट्रमंडल खेल घोटाला मामले में आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद से भी हटाने के केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन के प्रस्ताव पर विचार के लिए एक मई को संघ की बैठक बुलाई गई है।

आईओए अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित ओलिंपिक भवन में कलमाड़ी को हटाने और नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय संघों के अध्यक्ष और सचिव स्तर के अधिकारी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि साफ-सुथरी छवि वाले आईओए के महासचिव राजा रंधीर सिंह कलमाड़ी के बाद अध्यक्ष पद के कड़े दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद की रेस में आईओए के उपाध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का नाम भी काफी आगे चल रहा है।

आईओए अधिकारी ने कहा कलमाड़ी ने संघ की छवि को गहरी क्षति पहुँचाई है और उन्हें इस पद से जल्द ही हटाया जाना चाहिए। वहीं दो मई को सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि माकन से मुलाकात कर संघ की कार्यप्रणाली समेत विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi