sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदिति अशोक ने इंडियन ओपन में बिखेरी चमक

Advertiesment
हमें फॉलो करें आदिति अशोक
गुड़गांव , शुक्रवार, 30 नवंबर 2012 (20:04 IST)
FILE
बेंगलुरू की 14 वर्षीय एमेच्योर आदिति अशोक ने तीन अंडर 69 का कार्ड बनाकर हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन दो अन्य खिलाड़ियों के साथ बढ़त हासिल की।

आदिति ने पहले दिन लेडीज यूरोपीय टूर की 30 वर्षीय बेकी ब्रेवर्टन (वेल्स) और इटली की 42 वर्षीय स्टेफिना क्रोस के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। पिछले साल कट से चूकने वाली आदिति ने पांच बर्डी बनाई तथा दो बोगी की।

दो अन्य भारतीयों शर्मिला निकोलेट और नलिनी सिंह सिवाच ने समान एक ओवर 73 का कार्ड बनाया। पिछले साल भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शर्मिला और नलिनी संयुक्त 22वें स्थान पर हैं। शर्मिला ने दो बर्डी, एक ईगल और पांच बोगी की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi