Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एएफसी चैलेंज कप फुटबॉल में भारत हारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें एएफसी चैलेंज कप फुटबॉल में भारत हारा
काठमांडू , शुक्रवार, 9 मार्च 2012 (22:35 IST)
गत चैम्पियन भारत का एएफसी चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अभियान निराशा के साथ शुरू हुआ और उसे आज ग्रुप बी में ताजिकिस्तान के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

ताजिकिस्तान ने दोनों गोल दूसरे हाफ में सात मिनट के अंतराल में दागे। खामारोकुलोव अख्तम ने ताजिकिस्तान को 1-0 से बढ़त दिलाई।

भारत अभी इस झटके से संभल भी नहीं पाया था कि दावरानोव नुरीद्दीन ने 66 वें मिनट में दूसरा गोल दागकर भारत की उम्मीदों को तोड़ दिया। (वार्ता)

विश्व में 145 वें नम्बर की टीम ताजिकिस्तान के खिलाफ सैफ चैम्पियन और 158 वें नम्बर की टीम भारत ने पहले हाफ में काफी आक्रामक खेल दिखाया और अपने लगातार हमलों से विपक्षी टीम की स्तब्ध कर दिया।

भारत को 16 वें मिनट में एक अच्छा मौका मिला लेकिन सैयद रहीम नबी के क्रास पर रोकस लमारे के शाट को गोलकीपर तुयीचिएव अलीशेर ने बचा लिया।

एक मिनट बाद कप्तान सुनील छेत्री के बाक्स में दिए क्रास पर एंथोनी परेरा मौका गंवा बैठे। पहले हाफ में भारत ने दबदबा बनाया लेकिन मौके गंवाए वर्ना भारत पहले हाफ में ही दो गोल की बढ़त हासिल कर लेता।

ताजिकिस्तान ने दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया डिफेंस की भूल का फायदा उठाते हुए अख्तम ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया और फिर नुरीद्दीन ने दूसरा गोल दाग कर भारतीयों को पस्त कर दिया। मैच में खराब फिनिशिंग गत चैम्पियन को ले डूबी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi