Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओलिम्पिक गोल्ड क्वेस्ट मदद करेगा

कोल्टे, गौड़ा और दत्त की मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रकाश पादुकोण
मुंबई (भाषा) , मंगलवार, 7 अप्रैल 2009 (15:39 IST)
प्रकाश पादुकोण और गीत सेठी जैसे धुरंधर खिलाड़ियों द्वारा स्थापित ओलिम्पिक गोल्ड क्वेस्ट ने फलायवेमुक्केबाज संजय कोल्टे, चक्काफेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा और बैडमिंटन खिलाड़ी गुरुसाई दत्त को प्रायोजित करने का फैसला किया है।

पूर्व राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियन और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त नीरज बजाज भी इस संगठन में शामिल हैं। तीनों ने बताया कि केरल के पीटी उषा एथलेटिक्स स्कूल की 16 लड़कियों को भी प्रायोजित करेगा।

अमेरिका में बसे गौड़ा ने 2005 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। वे मेलबोर्न राष्ट्रमंडल खेल 2006 में छठे स्थान पर रहे और पिछले साल बीजिंग ओलि‍म्पिक में 22वें स्थान पर थे।

कोल्टे को दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 तक यह संगठन प्रायोजित करेगा। उसके बाद ही लंदन ओलिम्पिक 2012 तक उसे मदद जारी रखने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

यह संगठन अगले पाँच से 10 साल में 200 करोड़ रुपए का एक कोष बनाएगा। निशानेबाज गगन नारंग और केरल के एथलीट टिंकू लूका को पहले ही से यह प्रायोजित कर रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi