Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली..17, ग्वांगझू..42, लंदन में 26 मैच

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेल
नई दिल्ली , शुक्रवार, 17 सितम्बर 2010 (17:03 IST)
दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 17 प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी जबकि नवंबर में चीन के ग्वांगझू में होने वाले एशियाई खेलों में यह संख्या 42 और लंदन में वर्ष 2012 में होने वाले ओलिम्पिक खेलों में 26 होगी।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कुल 31 खेलों और सात पैरालंपिक खेलों को मंजूरी दी है। इन्हें दो वर्गों में बाँटा गया है कोर और वैकल्पिक। कोर खेल वे होते हैं जिन्हें हर मेजबान शहर को आयोजित करना जरूरी होता है। इस श्रेणी में एक्वेटिक्स, तैराकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी (पुरुष) हॉकी, लान बॉल, नेटबॉल (महिला), रग्बी सेवंस (पुरुष) स्क्वॉश और भारोत्तोलन आते हैं।

कोर खेलों के अलावा मेजबान शहर को सात वैकल्पिक खेलों का चयन करना होता है। दिल्ली में तीरंदाजी, एक्वेटिक्स, गोताखोरी और लयबद्ध तैराकी, साइक्लिंग, जिम्नास्टिक, और रिदमिक, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और कुश्ती का आयोजन होगा।

इसके अलावा पैरालंपिक खेलों में दिल्ली में तैराकी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और पावरलिफ्टिंग की स्पर्द्धाएँ आयोजित की जाएँगी। राष्ट्रमंडल खेलों में 17 खेलों की 285 स्पर्द्धाएँ आयोजित की जाएँगी जिनमें 72 देशों के 7000 हजार से अधिक एथलीटों और अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi