Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेरिस में रंधावा की शानदार शुरूआत

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज्योति रंधावा गोल्फ भारत
पेरिस (भाषा) , शुक्रवार, 29 जून 2007 (15:13 IST)
भारत के ज्योति रंधावा ओपन डि फ्रांस एलस्टाम गोल्फ प्रतियोगिता में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाकर पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर चल रहे हैं।

रंधावा पार 71 के ली गोल्फ राष्ट्रीय गोल्फ क्लब में खेली जा रही प्रतियोगिता में शीर्ष पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका के जेम्स काम्टे और वेल्स के काइरोन सुलिवान से तीन शाट पीछे हैं। दोनों ने पहले दौर में 65 का स्कोर बनाया।

भारत के ही जीव मिल्खा सिंह पार 71 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय शिव कपूर के लिए पहला दौर निराशाजनक रहा और चार ओवर 75 के स्कोर के साथ वह संयुक्त रूप से 102वें स्थान पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi