Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पोर्नानोंग ने इंडियन ओपन जीता, अदिति शीर्ष 10 में

Advertiesment
हमें फॉलो करें हीरो होंडा इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट
गुड़गांव , रविवार, 2 दिसंबर 2012 (18:41 IST)
FILE
थाईलैंड की पोर्नानोंग फाटलुम ने रिकॉर्ड तीसरी बार हीरो होंडा इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया जबकि 14 साल की भारतीय अमेच्योर खिलाड़ी अदिति अशोक संयुक्त आठवें स्थान पर रही।

मंगलवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाने जा रही फाटलुम ने छह अंडर 66 का स्कोर किया। उन्होंने कुल 13 अंडर 203 का स्कोर करके टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड कैरोलीन हेडवाल के नाम था, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था।

भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अदिति अशोक ने किया जिसने 69, 74 और 72 का स्कोर किया। भारत की नलिनी सिंह सिवाच ने संयुक्त 33वां स्थान हासिल किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi