Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुटु के गोल से पुणे और गोवा का मैच ड्रॉ

Advertiesment
फुटबॉल टूर्नामेंट
पुणे। एड्रियन मुटु के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत एफसी पुणे सिटी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में रविवार को यहां एफसी गोवा को 2-2 से बराबरी पर रोका। 
 
जिको की कोचिंग वाली गोवा की टीम एक समय तेजी से जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन मुटु ने दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम में बराबरी का गोल दागकर उसे पूरे तीन अंक लेने से वंचित कर दिया। पुणे ने पहले हॉफ में दबदबे वाला खेल दिखाया। इसका फायदा उसे 32वें मिनट में मिला जब इयुगेनसन लिंगदोह ने डिडियर जोकोरा के खूबसूरत पास पर गोल दागा।
 
पुणे एफसी की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और राफेल कोल्हो ने इसके तीन मिनट बाद लियो मोउरो से मिली गेंद को गोल में डालकर एफसी गोवा को बराबरी दिलाई। एफसी गोवा यहीं पर नहीं रूका और जोनाथन लुका ने 44वें मिनट में पुणे एफसी की रक्षापंक्ति की चूक का फायदा उठाकर गोल दागा। मध्यांतर तक गोवा की टीम 2-1 से आगे थी। 
 
दूसरे हॉफ में भी पुणे एफसी ने हमलावर तेवर अपनाए लेकिन उसे गोल करने में सफलता नहीं मिली। आखिर में मुटु ने अपने पांवों का जादू दिखाया जिसके सामने गोवा के गोलकीपर लक्ष्मीकांत कटिमानी की भी नहीं चली। एफसी गोवा के अब नौ मैचों में 15 अंक हो गए हैं और वह अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। एफसी पुणे सिटी के नौ मैच में 14 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi