Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशिद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें राशिद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया
नई दिल्ली , बुधवार, 26 फ़रवरी 2014 (22:45 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारतीय गोल्फर राशिद खान ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आज यहां 11 अंडर 61 का कार्ड बनाया जिससे वह तीन लाख डॉलर इनामी सेल एसबीआई गोल्फ ओपन के पहले दौर के बाद पांच स्ट्रोक की बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहे।

अपने घरेलू कोर्स पर खेल रहे इस 23 वर्षीय गोल्फर ने लगातार बर्डी बनाई। उन्होंने कुल नौ बर्डी और एक ईगल बनाया। उन्होंने दिल्ली गोल्फ कोर्स में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। चीन के लियांग वेन चोंग ने 2008 में इंडियन ओपन में 12 अंडर 60 का कार्ड बनाया था।

श्रीलंका के मिथुन परेरा और जापान के अकिनोरी तानी ने ने छह अंडर 66 का कार्ड बनाया। ये दोनों संयुक्त दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के स्काट बार और बांग्लादेश के सिद्दीकुर रहमान पांच अंडर 67 के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

दो बार के यूरोपियन टूर चैंपियन एसएस पी चौरसिया, एस चिक्कारंगप्पा, 2009 के इंडियन ओपन विजेता सी मुनियप्पा, संजय कुमार और इंग्लैंड के स्टीव ल्यूटन समान 68 का कार्ड बनाकर संयुक्त छठे स्थान पर हैं। दो बार के मौजूदा चैंपियन अनिर्बान लाहिड़ी दो अंडर 70 का कार्ड ही बना पाए और वे मुकेश कुमार के साथ संयुक्त 21वें स्थान पर हैं।

अन्य प्रमुख गोल्फरों में ज्योति रंधावा, मानव जैनी, राहिल गंगजी और हिम्मत राय एक अंडर 71 के साथ संयुक्त 28वें स्थान पर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi