Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रमंडल खेलों के थीम सांग में बदलाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्टमंडल खेल
नई दिल्ली , गुरुवार, 16 सितम्बर 2010 (22:24 IST)
FILE
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान द्वारा तैयार किए गए थीम सांग 'यारो इंडिया बुला लिया' में बदलाव करके इसे आकर्षक बनाया गया है।

गीतकार प्रसून जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रहमान द्वारा लयबद्ध गीत में बदलाव करके इसे विशुद्ध खेल गीत में ढाला गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों को गीत का नया संस्करण पसंद आएगा।

रहमान के इस गीत को पिछले महीने गुडगाँव में जारी किया गया था लेकिन यह अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा और आयोजन समिति के कई सदस्यों ने भी इसकी आलोचना की।

रहमान ने इस गीत को तैयार करने के लिए पाँच करोड रुपए का मेहनताना लिया था। रहमान ने गीत में बदलाव करने की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के अनुरोध को ठुकरा दिया था।

जोशी ने कहा कि रहमान ऐसे संगीतकार जो अपनी धुन में लगातार सुधार करते हैं। उनके काम करने का यही तरीका हैँ, लेकिन सृजनात्मक काम में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है।

उन्होंने कहा कि थीम सांग के नए संस्करण में एक वीडियो भी होगा, जिसमें देश के शीर्ष खिलाड़ियों और खेल के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi