Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रमंडल जूडो में भारत को एक और स्वर्ण

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल जूडो में भारत को एक और स्वर्ण
नई दिल्ली (भाषा) , शनिवार, 26 जनवरी 2008 (16:07 IST)
गरिमा चौधरी के 63 किग्रा सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक की मदद से भारत ने मॉरिशस में चल रही 12वीं राष्ट्रमंडल जूडो प्रतियोगिता में अपने पदकों की संख्या 12 तक पहुँचा दी है।

कल 63 किग्रा जूनियर वर्ग में स्वर्ण जीतने वाली गरिमा ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक और पीला तमगा अपने नाम किया। भारत के पाँच अन्य खिलाड़ियों ने भी कांस्य पदक जीता।

छह दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में बिट्टू, अनिल कुमार, पवन कुमार और वीरेंद्र सिंह ने भी कांस्य पदक जीता। भारत के खाते में अब तक पाँच स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक आ चके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi