Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सानिया 91वें स्थान पर पहुँची

Advertiesment
हमें फॉलो करें सानिया मिर्जा महिला रैंकिंग टेनिस
नई दिल्ली (वार्ता) , सोमवार, 8 सितम्बर 2008 (23:43 IST)
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 21 स्थान गिरकर ताजा महिला रैंकिंग में 91वें स्थान पर आ गई हैं।

बीजिंग ओलिम्पिक में पहले राउंड में बाहर हो जाने वाली सानिया पिछले सप्ताह 70वें स्थान पर थीं। सानिया लंबे समय से कलाई की चोट से परेशान हैं। इसी चोट के कारण वे यूएस ओपन से भी हट गई थीं।

इस बीच यूएस ओपन चैम्पियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सर्बिया की अना इवानोविच को अपदस्थ कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इवानोविच तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। यूएस ओपन की उपविजेता सर्बिया की येलेना यांकोविच दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi