Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वर्ण पदक पर साइना की निगाह

हमें फॉलो करें स्वर्ण पदक पर साइना की निगाह
नई दिल्ली , गुरुवार, 30 सितम्बर 2010 (23:54 IST)
ND
दिल्ली कॉमनवेल्गेम्में देश के लिए पदक की मजबूत दावेदार विश्व की नंबर तीन बैडमिंटन खिलाड़साइना नेहवाल ने कहा है कि वह तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

साइना ने कहा कि मैंने राष्ट्रमंडल खेलों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए ही चीन मास्टर्स और जापान ओपन में हिस्सा नहीं लिया है। यदि आप अपने देश में राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े आयोजन में जीतते हैं तो हमेशा एक सुखद अनुभूति होती है। मैं दिल्ली में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी कोशिश करूँगी।

हालाँकि 20 वर्षीय सनसनी साइना ने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीतना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीत के लिए कड़ा मुकाबला होगा। इन खेलों में विश्व की 12वें नंबर की खिलाड़यिप यिन पुई और विश्व की 15वें नंबर की मलेशियन खिलाड़ी मी छू विंग जैसी मजबूत खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं इसलिए इस बात में कोई शक नहीं है कि यदि मुझे जीतना है तो मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने देश में अभी तक कोई बडा खिताब नहीं जीता है। इस कारण क्या उन पर राष्ट्रमंडल खेलों मे जीतने का दबाव है। साइना ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत में खेलते समय मुझ पर कोई अतिरिक्त दबाव है लेकिन जब भी मैं कोर्ट पर जाती हूँ तो लोगों की मुझसे बहुत सी उम्मीदें होती हैं। इस बार मैं अपने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगी।

उधर प्रमुख राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने इस बात को नकारा कि अपने देश में खेलते समय साइना पर जीत का कोई अतिरिक्त दबाव होगा।

गोपीचंद ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी प्रकार के दबाव के कारण साइना के प्रदर्शन पर कोई असर पड़ेगा। उनका पूरा ध्यान राष्ट्रमंडल खेलों में अपने प्रदर्शन पर है। उन्होंने यह भी कहा कि पुरुष एकल प्रतियोगिता में भी कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

विश्व के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी ली चांग वी भी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं इसलिए देश के पुरुष खिलाड़ियों को भी जीत के लिए शानदान प्रदर्शन करना होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi