Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वाति ने रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वाति विदप राष्ट्रीय तैराकी महाराष्ट्र
पणजी (वार्ता) , शुक्रवार, 22 जून 2007 (12:45 IST)
महाराष्ट्र की स्वाति विदप ने सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी एवं डाइविंग चैंपियनशिप के पहले दिन 213.85 अंकों के साथ नया मीट रिकार्ड बनाते हुए इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता।

स्वाति ने कर्नाटक की एन दिव्या द्वारा पिछले वर्ष बनाए गए 199.20 अंकों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। स्वाति ने यह रिकॉर्ड तीन हाई बोर्ड डाइविंग स्पर्धा में बनाया।

महाराष्ट्र की लड़कियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक समेत तीन पदकों पर कब्जा जमाया।

स्वाति के अलावा एक और स्वर्ण हरूतिका शरीराम ने एक हाई बोर्ड स्पर्धा में 314.05 अंकों के साथ जीता, जबकि रूपाली शिंदे ने इसी स्पर्धा में 269.75 अंकों के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi