Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी को उचित स्थान दिया जाए:मल्होत्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेल
नई दिल्ली , शुक्रवार, 17 सितम्बर 2010 (17:08 IST)
दिल्ली में आयोजित होने वाले 19 वें राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति की स्वागत समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने इन खेलों में राजभाषा हिन्दी को उचित स्थान दिए जाने का आग्रह किया है।

प्रो. मल्होत्रा ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को भेजे एक पत्र में कहा है कि इससे पहले भी राष्ट्रमंडल खेलों में हिन्दी को उचित स्थान दिए जाने का वह अनुरोध कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 1978 में एडमंटन कनाडा में जब राष्ट्रमंडल खेल हुए थे तो उस वक्त भी अँग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भाषा में भी समस्त कार्यवाही हुई थी। कनाडा में अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों राजभाषाएँ हैं।

उन्होंने सभी प्रचार सामग्री अँग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में, सभी सूचना सामग्री और सूचना पट दोनों भाषाओं में, खेलों के उद्घाटन और समारोह की घोषणा, कमेंटरी अंग्रेजी-हिन्दी में कराने का आग्रह किया है। अँग्रेजी भाषणों का साथ-साथ अनुवाद बड़े परदे पर हिन्दी में कराने की व्यवस्था कराई जाए।

प्रो.मल्होत्रा ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरन्त जरुरी निर्देश देने की माँग की है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi