Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉकी खिलाड़ियों में एकता नहीं है-दीपक ठाकुर

Advertiesment
हमें फॉलो करें हॉकी खिलाड़ियों में एकता नहीं है-दीपक ठाकुर
मुंबई , मंगलवार, 13 मार्च 2012 (12:50 IST)
FILE
दो बार के ओलिम्पियन दीपक ठाकुर का मानना है कि भारतीय हॉकी खिलाड़ियों में एकता का अभाव है और वे हमेशा से खेल के प्रशासकों से खौफ खाते आए हैं

विश्व सिरीज हॉकी में शेर ए पंजाब के लिए खेल रहे भारत के इस पूर्व फारवर्ड ने कहा कि हमारे बीच एकता ही नहीं है। हम अपने हितों के बारे में सोचते हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो हॉकी इंडिया खिलाड़ियों को विश्व सिरीज हॉकी में भाग लेने से कैसे रोक पाता जो इंग्लिश प्रीमियर लीग के स्तर की है। मैं उन खिलाड़ियों के सामने यह बात कह सकता हूं।

होशियारपुर में जन्में इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने हॉकी इंडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर के लिए चुने गए संभावित खिलाड़ियों को सिरीज में भाग नहीं लेने दिया पर शिविर कहां है। शिविर के कोई संकेत नहीं है और खिलाड़ी इधर-उधर घूम रहे हैं। इससे तो अच्छा होता कि वे सिरीज में खेलते ताकि पूरे फिट रहते।

सिडनी (2000) और एथेंस (2004) ओलिम्पिक खेल चुके ठाकुर ने कहा कि ओलिम्पिक की तैयारी कहां हो रही है। उन्होंने कहा था कि ओलिम्पिक के चार महीने पहले शिविर शुरू होगा। विश्व सिरीज हॉकी में नहीं खेलने से खिलाड़ियों और भारतीय हॉकी का नुकसान है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi