Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 (15:46 IST)
Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 (16:15 IST)
Tech War in Money Market : वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उद्योग में उस समय एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब क्लॉड AI असिस्टेंट विकसित करने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने बाजार मूल्यांकन के मामले में ओपनएआई को पीछे छोड़ दिया है।
एंथ्रोपिक ने हाल ही में सीरीज एच (Series H) फंडिंग राउंड के जरिए 65 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस फंडिंग का नेतृत्व एल्टिमीटर कैपिटल, ड्रैगनीयर, ग्रीनोक्स और सेक्वोया कैपिटल जैसे दिग्गज निवेशकों ने किया है। अमेजन ने भी इसमें 5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसके बाद एंथ्रोपिक की वैल्यूएशन आसमान छूते हुए 965 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस छलांग के साथ ही उसने OpenAI को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। दूसरी तरफ सैम ऑल्टमैन की अगुवाई वाली OpenAI की आखिरी वैल्यूएशन 852 अरब डॉलर आंकी गई।
एंथ्रोपिक का रेवेन्यू रन रेट 2025 में 10 अरब डॉलर था, वह अब बढ़कर 47 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इस कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय 'क्लाउड कोड' (Claude Code) को जाता है। यह एंथ्रोपिक का एक एआई कोडिंग असिस्टेंट टूल है जो दुनिया भर के सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है।
अब IPO के मैदान में टक्कर
ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बीच अब आईपीओ के मैदान में टक्कर होगी। दोनों ही कंपनियां इस साल के अंत तक शेयर बाजार में अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी वर्ष एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स भी इसी साल अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।
एंथ्रोपिक ने सोमवार को गोपनीय रूप से अपने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। ऐसे में एंथ्रोपिक का नंबर वन बनना उसके आईपीओ के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
क्या होगा Open AI का अगला कदम
फिलहाल एंथ्रोपिक ने बाजी मार ली है, लेकिन सैम ऑल्टमैन की OpenAI भी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी है कि इस पर क्या पलटवार करती है। इसी वर्ष एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स भी इसी साल अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें