Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स फिसला, बढ़त में रहा निफ्टी

Advertiesment
Bombay Stock Exchange
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच ऊर्जा समूह में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 4.14 अंक की गिरावट के साथ 37,026.56 अंक पर आ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.95 अंक की बढ़त के साथ 11,069.40 अंक पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की घोषणाओं से पहले हुई लिवाली के दम पर सेंसेक्स बढ़त में 37,026.56 अंक पर खुला। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में एक चौथाई फीसदी की कटौती करने की घोषणा के साथ ही यह तेज छलांग लगाकर 37,172.18 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद रेपो दर 6.50 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 6.25 प्रतिशत से घटकर 6.0 प्रतिशत, बैंक दर 6.75 प्रतिशत से घटकर 6.50 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फसिलिटी (एमएसएफ) 6.75 प्रतिशत से कम होकर 6.50 प्रतिशत हो गई है।

अडानी इंटरप्राइजेस के मुनाफे में आई 72 प्रतिशत की कमी के कारण ऊर्जा समूह के सूचकांक 0.77 फीसदी फिसल गए। इसके कारण बिजली समूह में भी गिरावट आई। इन सबके बीच सेंसेक्स 36,898.80 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.01 फीसदी की गिरावट में 36,971.09 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियां हरे निशान में और 11 लाल निशान में रहीं।

निफ्टी का ग्राफ भी शुरूआत में सेंसेक्स की तरह रहा। यह भी तेजी के साथ 11,070.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 11,118.10 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,043.60 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,069.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियां तेजी में और 20 गिरावट में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझोली कंपनियों के प्रति निवेशक मेहरबान रहे। बीएसई का मिडकैप 0.74 प्रतिशत यानी 106.91 अंक की बढ़त में 14,531.99 अंक पर और स्मॉलकैप 0.81 प्रतिशन यानी 110.75 अंक की तेजी के साथ 13,778.76 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,720 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,401 में तेजी और 1,151 में गिरावट रही जबकि 168 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चोट से वापसी करते हुए विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता