Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स 385 और निफ्टी 85 अंक लुढ़के

Advertiesment
Bombay Stock Exchange
मुंबई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 385.17 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के बाद 39896.03 के स्तर पर देखा गया, वहीं निफ्टी 84.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के बाद 11713.35 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में आज तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखी गई। इस दौरान सेंसेक्स में 385.17 अंक तो वहीं निफ्टी में 84.55 अंक की गिरावट रही।

इस बीच जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, सिप्ला, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, एचडीएफसी, वेदांता लिमिटेड, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर लाल निशान पर खुले।

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। जिसमें सेंसेक्स 82.03 अंक तो निफ्टी 16.20 अंक की गिरावट पर रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Balakot Air Strike Anniversary : पाकिस्तान आज भी नहीं भूला होगा बालाकोट के जख्‍म, भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर मचाई थी तबाही