Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 271 अंक गिरा

Advertiesment
Bse
मुंबई। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी इंफोसिस के सीईओ  विशाल सिक्का के अप्रत्याशित इस्तीफे से स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को बिकवाली  का जोर शुरू हो गया जिससे बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271 अंक टूट  गया। निफ्टी भी करीब 67 अंक नीचे बंद हुआ।
 
इंफोसिस का शेयर 9.60 प्रतिशत घटकर 923.10 रुपए रह गया। विशाल सिक्का के  अचानक इस्तीफे की खबर आने के बाद इंफोसिस टेक्नोलॉजीज का शेयर एक समय  884.40 रुपए तक गिर गया था। विश्लेषकों के अनुसार स्पेन की आतंकवादी घटना और  अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को लेकर बढ़ती चिंता से भी बाजार पर  असर रहा। 
 
लगातार 3 दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआत नरमी के साथ हुई और  कारोबार के दौरान यह और गिर गया। बाद में कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले दिन के  मुकाबले 270.78 अंक यानी 0.85 प्रतिशत गिरकर 31,524.68 अंक पर बंद हुआ। पिछले  3 दिन में शेयर सूचकांक 581.87 अंक चढ़ा था।
 
निफ्टी का 50 कंपनी शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुक्रवार को 66.75 अंक यानी  0.67 प्रतिशत गिरकर 9,837.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9,783.65 से  लेकर ऊंचे में 9,865.95 अंक के दायरे में रहा।
 
बहरहाल, सप्ताह के लिहाज से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स  सप्ताह के दौरान कुल मिला कर 311.09 अंक और निफ्टी 126.60 अंक लाभ में रहा।  बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और किसी नए  उत्प्रेरक के अभाव में बाजार में खरीदारी के अभाव से गिरावट का रुख रहा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दर्दनाक दास्तां! सीमा पर मौत से कम नहीं जिंदगी...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi