Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेयर बाजार लगातार बढ़त में

Advertiesment
Bse
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के कमजोर आंकड़ों के कारण रिजर्व बैंक की अगली बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना से मजबूत हुई निवेश धारणा के बल पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाने में सफल रहा और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 161.74 अंक की बढ़त के साथ 31,892.23 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 56.50 अंक की तेजी में 9,974.40 अंक पर बंद हुआ।
        
दवा क्षेत्र की कंपनी डॉ. रेड्डीज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। डॉ. रेड्डीज के खिलाफ अमेरिका में दायर पेटेंट उल्लंघन के मामले में उसके पक्ष में फैसला आने से कंपनी के शेयरों में नौ फीसदी से अधिक की बढ़त रही। कंपनी पर आरोप था कि उसके द्वारा प्रस्तावित सबऑक्सोन सबलिंगियुअल फिल्म का जेनेरिक वर्जन एक अन्य कंपनी के पेटेंट के उल्लंघन का है। 
       
सेंसेक्स 38.85 अंक की तेजी में 31,769.34 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 31,944.10 अंक के दिवस के उच्चतम और 31,707.27 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.51 फीसदी उछलकर 31,892.23 अंक पर बंद हुआ।
      
सेंसेक्स की तरह निफ्टी का भी ग्राफ रहा और यह 19.75 अंक चढ़कर 9,937.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 9,983.45 अंक के दिवस के उच्चतम और 9,909.85 अंक के निचले स्तर से होता हुआ कारोबार समाप्ति पर गत दिवस की तुलना में 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,974.40 अंक पर रहा।
      
बीएसई के 20 समूहों में से चार समूहों के सूचकांक गिरावट में और शेष 16 में तेजी रही। रिएल्टी समूह, स्वास्थ्य समूह और धातु समूह में आज सबसे अधिक तेजी रही। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से नौ लाल निशान में और शेष 21 हरे निशान में रहीं। इसी तरह निफ्टी की 51 कंपनियों में से 40 कंपनियों में लिवाली हुई, जबकि 11 गिरावट में रहीं।
              
दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.95 प्रतिशत अर्थात 146.87 अंक चढ़कर 15,686.66 अंक पर और स्मॉलकैप 0.87 प्रतिशत अर्थात 138.49 अंक चढ़कर 16,130.12 अंक पर रहा।
         
बीएसई में कुल 2,736 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,601 तेजी में और 991 गिरावट में रहीं, जबकि 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना और चांदी में तेजी