Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट

हमें फॉलो करें सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट
मुंबई , सोमवार, 2 मई 2016 (11:25 IST)
निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 210 अंक लुढ़क गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7,800 अंक के नीचे पहुंच गया। जापान के बाजार में जोरदार गिरावट का असर यहां भी हुआ। जापानी मुद्रा येन में मजबूती से निर्यातकों पर पड़ने वाले असर को लेकर वहां के बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 209.74 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,396.88 अंक पर खुला। बिजली, जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों, बैंक, आईटी, प्रौद्योगिकी, वाहन तथा पूंजीगत सामान की अगुवाई में खंडवार सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सेंसेक्स 3.52 अंक मजबूत हुआ था।
 
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.70 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,793.10 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार तोक्यो शेयर बाजार में 3.62 प्रतिशत की गिरावट का असर यहां के बाजारों पर भी पड़ा। जापानी मुद्रा येन में मजबूती से निर्यातकों पर पड़ने वाले असर को लेकर वहां के बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
 
इसके अलावा निवेशकों ने एचडीएफसी लि. तथा हीरो मोटो कार्प जैसी प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणाम से पहले सतर्क रुख अपनाया। इससे भी धारणा प्रभावित हुई। चीन, हांगकांग, मलेशिया तथा सिंगापुर के बाजारों आज सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दत्तात्रेय ने 'एक कर्मचारी, एक ईपीएफ खाता' योजना शुरू की