Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share Market Today: शेयर बाजार में आई मामूली गिरावट, Sensex 29 और Nifty 14 अंक गिरा

विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और कंपनियों की आय में नरमी से स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Share Market Today: शेयर बाजार में आई मामूली गिरावट, Sensex 29 और Nifty 14 अंक गिरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (16:49 IST)
Share bazaar News: विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और कंपनियों की आय में नरमी से स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 29 अंक के नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में 14.20 की गिरावट आई। 1 दिन की तेजी के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 29.47 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,967.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 465.85 अंक तक लुढ़क गया था।
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.20 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,945.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक शामिल हैं।ALSO READ: शेयर बाजारों में गिरावट के बीच क्या बोलीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
 
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 3,937.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे : शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,937.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। स्टॉक्स बॉक्स के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेया रणदिवे ने मंगलवार को कहा कि सेंसेक्स और निफ्टी-50 हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। इसका कारण कंपनियों की आय में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली है जिससे बाजार धारणा प्रभावित हुई।ALSO READ: शेयर बाजार में 8वें दिन भी गिरावट, निवेशकों को 25.31 लाख करोड़ का नुकसान
 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे।ALSO READ: Share Market Today: शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 76,000 से नीचे
 
ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) वायदा 75.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.77 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 57.65 अंक लाभ में जबकि एनएसई निफ्टी 30.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AAP के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुसीबत, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को दी इजाजत