Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतिम घंटे की बिकवाली से बाजार में तेजी का सिलसिला रुका

Advertiesment
Mumbai Stock Exchange
मुंबई। बंबई शेयर बाजार में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से चले आ रहे तेजी के सिलसिले पर आज ब्रेक लग गया। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद विदेशी कोषों की निकासी से अंतिम घंटे में चली बिकवाली से सेंसेक्स 63 अंक टूट गया। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34,443.42 अंक पर मजबूती के रुख के साथ खुलने के बाद 34,591.81 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया। हालांकि अंतिम घंटे में चली बिकवाली से यह नीचे आया और अंत में 63.38 अंक यानी 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 34,331.68 अंक पर बंद हुआ। 

पिछले नौ सत्रों में सेंसेक्स 1,375.99 अंक यानी 4.17 प्रतिशत चढ़ा था।  इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 22.50 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 10,526.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,594.20 से 10,509.70 अंक के दायरे में रहा। पिछले नौ सत्रों में निफ्टी 420.30 अंक या 4.15 प्रतिशत चढ़ा था। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने कल कहा था कि 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहेगी और 2019 में 7.8 प्रतिशत रहेगी। इससे भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय तृतीय पर चमका सोना