Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेंसेक्स 1265 अंक मजबूत, निफ्टी 9100 के ऊपर, कैसा रहा दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

हमें फॉलो करें सेंसेक्स 1265 अंक मजबूत, निफ्टी 9100 के ऊपर, कैसा रहा दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल
, गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (17:20 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 1,265 अंक उछलकर 31,159.62 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए ‘लॉकडाउन’ (बंद) के प्रभाव से निपटने के लिए दूसरे प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच वाहन, वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से यह तेजी आई। 
 
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स एक समय 31,225.20 अंक के उच्च स्तर तक चला गया,  लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आई और यह पिछले बंद के मुकाबले 1,265.66 अंक यानी 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,159.62 अंक पर बंद हुआ। 
 
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 363.15 अंक यानी 4.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,111.90 अंक पर बंद हुआ। 
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। कंपनी का शेयर 16 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। उसके बाद मारुति, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकार्प का स्थान रहा।
 
  दूसरी तरफ एचयूएल, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले में गिरावट दर्ज की गई। 
 
आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा। कोरोना वायरस के फैलने की गति हल्की होने के बाद नीति निर्माताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने जाने की प्रक्रिया पर चर्चा की जिसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ा है। 
 
उन्होंने कहा कि करीब 1 लाख करोड़ रुपए के दूसरे प्रोत्साहन पैकेज और लघु एवं मझोले उद्यमों की मदद पर जोर दिए जाने की उम्मीद से दोपहर के कारोबार में बाजार में चौतरफा लिवाली हुई और तेजी का रुख बन गया।
 
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक और वित्तीय प्रोत्साहन की घोषणा कर सकता है। यह पिछले महीने घोषित 1.70 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के समान हो सकता है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, हांगकांग और सोल में सकारात्मक रुख जबकि जापान के तोक्यो बाजार में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कूड वायदा की कीमत 4.2 प्रतिशत बढ़कर 34.16 डॉलर प्रति बैरल रही। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus : दिल्ली में घरों से बाहर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने के साथ जेल