Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेंसेक्स 267 अंक उछला, निफ्टी फिर 9,200 के पार

हमें फॉलो करें सेंसेक्स 267 अंक उछला, निफ्टी फिर 9,200 के पार
मुंबई , मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (10:44 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रूख के बीच चौतरफा लिवाली से बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में मंगलवार को करीब 267 अंक की मजबूती आई जबकि एनएसई निफ्टी भी 9,200 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।
 
ऐसा लगता है कि निवेशक दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस समेत कुछ प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणाम को लेकर आशावान है। टीसीएस का परिणाम आज आएगा।
 
तीस शेयरों वाला 266.97 अंक या 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29,680.63 अंक पर बंद हुआ। धातु, तेल एवं गैस तथा पूंजीगत वस्तुओं की अगुवाई में बाजार में तेजी आई। इससे पहले, पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में 374.69 अंक की गिरावट आई थी।
 
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.10 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,205.40 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा वाल स्ट्रीट में कल की तेजी के बाद एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रूख से घरेलू बाजार में तेजी आई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.23 प्रतिशत मजबूत हुआ। हालांकि हांगकांग का हैंगसेंगे 0.9 तथा शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.12 प्रतिशत नीचे आए। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमसीडी चुनाव: आप के सर्वे में भाजपा को 202 सीटें!