Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share Bazaar में लगातार 5वें दिन तेजी, Sensex 557 अंक उछला, Nifty भी रहा बढ़त में

Advertiesment
Bombay Stock Exchange
Share Market Update : विदेशी कोषों की लिवाली और बैंक शेयरों में बढ़त के दम पर घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 557 अंक और निफ्टी में 160 अंक की तेजी रही।  सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और जोमैटो लाभ में रहे। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 899.01 अंक बढ़कर 76,348.06 अंक और एनएसई निफ्टी 283.05 अंक चढ़कर 23,190.65 अंक पर रहा था।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 557.45 अंक यानी 0.73 प्रतिशत उछलकर 76,905.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 693.88 अंक बढ़कर 77,041.94 पर पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 159.75 अंक यानी 0.69 प्रतिशत चढ़कर 23,350.40 अंक पर बंद हुआ।
विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती की बात कही है। इससे घरेलू बाजार में आशावाद फिर से जग गया है। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और जोमैटो लाभ में रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजारों में लगातार सुधार के साथ कारोबारी सप्ताह खत्म हुआ। जोखिममुक्त दरों में कमी, डॉलर सूचकांक में सुधार और उभरते बाजारों में विदेशी निवेश आने के कारण तेजी का दौर बना।
उन्होंने कहा कि इससे घरेलू बाजार में एक बार फिर आशावादी नजरिया देखने को मिल रहा है। इस कारोबारी सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 3,076.6 अंक यानी 4.16 प्रतिशत बढ़ा और एनएसई निफ्टी ने 953.2 अंक यानी 4.25 प्रतिशत की छलांग लगाई। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.05 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक में 1.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
 
बीएसई पर क्षेत्रवार सूचकांकों की बात करें तो तेल एवं गैस खंड में 2.25 प्रतिशत, उपयोगिता खंड में 2.11 प्रतिशत, दूरसंचार में 1.91 प्रतिशत और ऊर्जा खंड में 1.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी ओर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु और धातु शेयर खंड गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बीएसई के 2,823 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,213 में गिरावट हुई।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए। यूरोपीय बाजार नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत गिरकर 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 899.01 अंक बढ़कर 76,348.06 अंक और एनएसई निफ्टी 283.05 अंक चढ़कर 23,190.65 अंक पर रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में