Publish Date: Sat, 11 Jan 2025 (15:30 IST)
Updated Date: Sat, 11 Jan 2025 (15:34 IST)
Swami Vivekananda Suvichar: हर साल स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद को आध्यात्मिक विचारक के रूप में भी जाना जाता है। वे लोककल्याण, मानवता के उद्धारक तथा भारत के महापुरुष के रूप में जाने जाते हैं। उनके अनमोल कथन या विचार आज भी और वर्तमान समय में सभी के लिए बहुत अधिक प्रासंगिक है। उनके विचारों से विश्व का कल्याण, युवा वर्ग की दृष्टि, दिशा तथा जीवनयापन का तरीका बदल सकता है और आज का युवा वर्ग सकारात्मकता के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे, इसमें बिलकुल भी संदेह नहीं हैं।
ALSO READ: स्वामी विवेकानंद और सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर इस बार क्या खास किया जा रहा है?
आइए यहां जानते हैं स्वामी विवेकानंद 15 अनमोल विचार...
1. स्वामी विवेकानंद के अनुसार सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है।
2. वे कहते हैं धर्म ही हमारे राष्ट्र की जीवन शक्ति है। यह शक्ति जब तक सुरक्षित है, तब तक विश्व की कोई भी शक्ति हमारे राष्ट्र को नष्ट नहीं कर सकती।
3. किसी की भी निंदा ना करें, यदि आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो जरूर बढाएं।
4. गर्व से कहो हम हिन्दू हैं।
5. ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर समाहित हैं।
6. सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
7. एक विचार लो और उसी विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में ही सोचो, उसी के सपने देखो, उस विचार को जियो।
8. वसुधैव कुटुंबकम।
9. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते फिरते हैं कि कितना अंधकार हैं।
10. विश्व एक विशाल व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
11. भारत देश धर्म, दर्शन और प्रेम की जन्मभूमि है। और ये सब चीजें अभी भी हमारे देश में विद्यमान है। तथा मुझे इस दुनिया की जो जानकारी है, उसके बल पर मैं
12. दृढतापूर्वक कह सकता हूं कि इन बातों में भारत अन्य देशों की अपेक्षा अब भी श्रेष्ठ है।
13. एक समय में एक ही काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो, बाकी सब कुछ भूल जाओ।
14. विवेकानंद के अनुसार चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।