Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ध्यान के समान कोई तीर्थ नहीं - विवेकानंद

हमें फॉलो करें ध्यान के समान कोई तीर्थ नहीं - विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद : प्रेरक संस्मरण


 

स्वामी विवेकानंद जी को पढ़ने का खूब शौक था। एक बार वे मेरठ आए। अपने पढ़ने के शौक को पूरा करने के लिए वे अपने शिष्य अखंडानंद द्वारा पुस्तकालय से पुस्तकें पढ़ने के लिए मंगवाते थे।

केवल एक ही दिन में पुस्तक पढ़कर वापस करने के कारण ग्रंथपाल क्रोधित हो गया। उसने ग्रंथपाल से कहा कि रोज-रोज पुस्तकें बदलने में मुझे तकलीफ होती है। आप यह पुस्तक पढ़ते हैं कि केवल पन्ने ही बदलते हैं?

webdunia
FILE


अखंडानंद ने यह बात स्वामी जी को बताई तो वे स्वयं पुस्तकालय में गए और ग्रंथपाल से कहा यह सब पुस्तकें मैंने मंगवाई थीं। यह सब पुस्तकें मैंने पढ़ी हैं। आप मुझसे इन पुस्तकों में से कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं। ग्रंथपाल को शंका थी कि पुस्तकों को पढ़ने समझने के लिए समय तो चाहिए। इसलिए उसने अपनी शंका के समाधान के लिए बहुत सारे प्रश्न पूछे।

स्वामी विवेकानंद ने प्रत्येक प्रश्न का जवाब तो ठीक दिया ही, पर यह भी बता दिया कि वह प्रश्न पुस्तक के किस पृष्ठ पर है।

webdunia
FILE


तब ग्रंथपाल स्वामी जी की मेधा स्मरण शक्ति देखकर आश्चर्यचकित हो गया। उसने ऐसी स्मरण शक्ति का रहस्य पूछा।

स्वामी विवेकानंद ने कहा - पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता और एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान के द्वारा ही हम इंद्रियों पर संयम रख सकते हैं।

- पल्लवी जोशी
सौजन्य से - देवपुत्


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi