Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मीका सिंह के 12 बच्चे देखना चाहता है यह शख्स

हमें फॉलो करें मीका सिंह के 12 बच्चे देखना चाहता है यह शख्स
, मंगलवार, 21 जून 2022 (12:51 IST)
जहां सरकार जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने में लगी हुई हैं, वहीं एक ऐसे शख्स भी हैं जो दर्जन भर बच्चे चाहते हैं। बात हो रही है दलेर मेहंदी की। वे चाहते हैं कि सिंगर मीका सिंह के कम से कम दर्जन भर बच्चे हों। 
 
इन दिनों मीका सिंह टीवी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' कर रहे हैं जो स्टार भारत पर प्रसारित हो रहा है। इसमें दर्जन भर लड़कियों में से किसी एक को मीका अपनी दुल्हनियां बनाएंगे। 
 
इस शो के प्रमोशन के दौरान जब दलेर मेहंदी आएं तो उन्होंने कहा कि मीका सिंह की शादी का इंतजार वे लंबे समय से कर रहे थे और अब वो समय आ गया है। 
 
बेहद खुश नजर आ रहे दलेर मेहंदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मीका सिंह के कम से कम 12 बच्चे हों। अब दलेर की यह ख्वाहिश मीका पूरी करते हैं या नहीं, आने वाले समय में पता चलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 लड़की के कारण 40 लड़के फेल : चुटकुला है मस्त