Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वयंवर- मीका दी वोटी किस चैनल पर, किस तारीख से, किस समय होगा प्रसारित, जानिए

गायक मीका सिंह टीवी शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' के जरिये अपना जीवन साथी चुनने जा रहे हैं। यह शो 19 जून से शुरू होगा।

Advertiesment
हमें फॉलो करें SWAYAMVAR - MIKA DI VOHTI
, सोमवार, 13 जून 2022 (17:03 IST)
टीवी पर स्वयंवर के शो पहले भी आ चुके हैं। राहुल महाजन और राखी सावंत ने अपने जीवन साथी टीवी शो के जरिये ही चुनने की कोशिश की थी अब बारी प्रसिद्ध गायक मीका सिंह की है जो अपनी दुल्हनियां की खोज करने जा रहे हैं। शो का नाम है- 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
 
मीका सिंह का कहना है कि दूसरों की शादियों में तो खूब भांगड़ा कर लिया है, अब अपनी बारी है। मीका के अनुसार उन्हें शो के जरिये जीवन साथी चुनने का  मौका मिला है जिसे वे खोना नहीं चाहते। 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' स्टार भारत पर दिखाया जाएगा। यह शो 19 जून से शुरू होने जा रहा है।
 
इस शो की एक और खास बात। शान इसे होस्ट करने जा रहे हैं। 14 साल बाद शान यह काम करने वाले हैं और इसको लेकर खासे उत्साहित हैं। शान का कहना है कि जब उन्हें इस शो को होस्ट करने का ऑफर आया तो वे ना नहीं कह सके। वे स्टार भारत के शुक्रगुजार हैं कि इस शो से उन्हें जोड़ा गया। 
 
एसओएल प्रोडक्शन्स का शो 'स्वयंवर- मीका दी वोवोटी' स्टार भारत चैनल पर 19 जून से शुरू होगा। इसे सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे से देखा जा सकेगा।    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता कुलकर्णी तब और अब: कुछ तो पहचान नहीं पाए तो कुछ को लगी अभी भी खूबसूरत