Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वयंवर : मीका दी वोटी : मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हनिया, आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला

हमें फॉलो करें स्वयंवर : मीका दी वोटी : मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हनिया, आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला
, सोमवार, 25 जुलाई 2022 (11:24 IST)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह को आखिरकार अपनी दुल्हनिया मिल गई है। मीका ने अपने शो 'स्वयंवर : मीका दी वोटी' में अपनी खास दोस्त आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना है। आकांक्षा ने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। 

 
मीका और आकांक्षा दोनों काफी पुराने दोस्त है। लॉकडाउन के समय दोनों के अफेयर की खबरें भी जमकर वायरल हुई थी। आकांक्षा मीका के फैमिली फंक्शन में भी नजर आती रहती थीं। अब मीका ने उन्हें अपना हमसफर चुन लिया है। शो में आकांक्षा ने मीका से अपने प्यार का इजहार किया, जिसके बाद मीका ने भी उनसे शादी करने के लिए 'हां' कर दी है।
 
खबरों के अनुसार शो में मीका ने स्टेज पर शादी नहीं की है। उन्होंने अभी सिर्फ अपनी पसंद बताने के लिए सिर्फ आकांक्षा के गले में वरमाला डाली। सिंगर ने इसके बाद कहा कि वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ अपना क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। 
 
'स्वयंवर : मीका दी वोटी' में 12 हसीनाओं ने एंट्री की थी। शो के फिनाले में तीन लड़कियां आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल शामिल हुईं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'विक्रांत रोणा' के 7 मिनट लंबे क्लाइमैक्स को किच्चा सुदीप ने एक ही टेक में किया शूट