Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घुघर लापसी

Advertiesment
हमें फॉलो करें घुघर लापसी
WD

सामग्री :
200 ग्राम बीच की चलनी से छाना हुआ गेहूँ के दलिया, 250 ग्राम चीनी, 5 बड़ी चम्मच घी, 1/4 चम्मच पिसी बड़ी इलायची।

विधि :
घी गर्म कर दलिया डाल दें और मंदी आँच पर सेकें। बराबर चलाते रहें। सोंधी खुशबू आने लगे एवं सुनहरा रंग आ जाए तब 1/2 किलो गर्म पानी देकर ढँक दें।

ढक्कन पर थोड़ा पानी रखकर पकाएँ। अगर दलिया पूरी तरह न सीझे तब थोड़ा गर्म पानी और दे दें। दाना जब एकदम नर्म हो जाए तब चीनी मिलाकर ढँककर मंदी आँच पर रख दें। बीच-बीच में चलाते रहें।

15-20 मिनट बाद जब पानी सूख जाए व दाना एकदम खिल जाए तब इलायची मिलाकर उतार लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi