Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नारियल बर्फी

रेखा देवी

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वीट रेसिपी
सामग्री :
1 बड़ा नारियल, 1-1/2 लीटर मलाइदार दूध, 200 ग्राम पिसी शक्कर, 1/ 4 छोटी चम्मच केशर, 1/ 4 छोटी चम्मच पिसी हरी इलायची, 2-4 बूँदें गुलाब जल। केशर का उपयोग ऐच्छिक है।

विधि :
नारियको फोड़कर निकले पानी को 1-1/2 लीटर दूध में मिलाइए और तेज आँच पर कड़ाही में औटने रखिए।

गोले को छिलकर ब्लेंडर में चिकना पीसिए। इस पेस्ट में पिसी शक्कर मिलाइए। अब दूध को पुनः तेज आँच पर औंटाइए। इसे औटाते समय जो मलाई की पर्त बनती जाए उसे कड़ाही के चारों ओर फैलाते जाइए। इससे दूध के उम्दा लच्छे तैयार होते जाएँगे।

जब दूध आधा रह जाए तब इसमें थोड़ा-थोड़ा कर पेस्ट मिलाते जाइए। इस तरह संपूर्ण दूध के लच्छे तैयार कर, दूध को औटा लीजिए। केसर, इलायची, गुलाब जल डालिए। गैस बंद कर दीजिए।

अब एक बड़े पाटे पर एक पॉलीथिन रखकर उस पर मिश्रण रखें दूसरी पॉलीथिन इस पर रखकर पतली तह बनने तक बेलन फेरिए। ऊपर वाली पॉलीथिन धीरे से हटाइए। ठंडा होने पर चौकोआकामेबर्फी काटिएऊपचाँदी कवर्सजाइपेकरें।

(ध्यान रहे, औटने की पूरी प्रक्रिया तेज आँच पर हो। इससे लच्छे सफेद बनेंगे। पीलापन नहीं आएगा।)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi