लाजवाब ग्रीन ग्रैप्स शर्बत
सामग्री : 500
ग्राम हरे व मीठे अंगूर का रस, 1 किलोग्राम शक्कर, 1 लीटर पानी, 2 ग्राम साइट्रिक एसिड, 1 चुटकी पोटेशियम मेटा बायसल्फेट, हरा रंग, आधा चम्मच अंगूर एसेंस।विधि : अंगूर का रस निकालकर छान लीजिए। शक्कर, पानी, साइट्रिक एसिड इकट्ठा करके गर्म करें। एक-दो उबाल आने पर छान लें। ठंडा होने पर चाशनी में रस, हरा रंग व एसेंस मिलाएं। फिर उसमें पोटेशियम मेटा बायसल्फेट मिलाएं। ठंडा करके छोटे मुंह की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। जब चाहे तब ठंडा-ठंडा शर्बत पानी में बनाकर घर आए मेहमानों को पिलाएं।