Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय तृतीया के दिन इस नैवेद्य से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु, पढ़ें आसान विधि

Advertiesment
हमें फॉलो करें Akshay Tritiya
सामग्री :
 
250 ग्राम सत्तू का आटा, 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 100 ग्राम घी, 1 चम्मच पिसी इलायची, पाव कटोरी मेवे की कतरन।
 
विधि :
 
एक परात में सत्तू का आटा छान लें। अब घी को पिघाल कर सत्तू के आटे में घी, शक्कर का बूरा और पिसी इलायची डालें और मिश्रण को हाथ से एकसार कर लें। अब इसमें मेवे की कतरन डालें और अपनी पसंद के अनुसार गोल-गोल लड्‍डू बना लें। अब नैवेद्य के रूप में इन सत्तू के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाएं।
 
नोट : आप चाहे तो हर लड्‍डू पर एक-एक बादाम भी चिपका सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Oxygen Level: ऑक्सीजन लेवल मेंटेन रखना है तो ये 5 चीजें करें भोजन में शामिल