सामग्री :
250 ग्राम गेहूं का आटा, 50 ग्राम बेसन, 100 ग्राम शकर, 1 छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल, 1 चम्मच इलायची पाउडर, कुछेक केसर के लच्छे, एक चुटकी नमक।
विधि :
शाही क्रिस्पी गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले आटा और बेसन छान लें। अब आटे में बेसन अच्छी तरह मिला लें। उसमें चुटक भर नमक मिलाएं और शकर डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। फिर घोल में इलायची पाउडर, खसखस के दाने और केसर मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम कर उसके गोल-गोल पकौड़े तल लें। लीजिए तैयार है शाही क्रिस्पी मीठे गुलगुले। दशहरा पर्व पर बनाएं, खुद भी खाएं और घर आए मेहमानों को भी खिलाएं।
About Writer
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology....
और पढ़ें