Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मीठे-मीठे लाजवाब गुलाब जामुन

Advertiesment
Gulab Jamun Recipe
सामग्री : 

1 किलो खोआ (मावा), एक छोटा चम्मच दूध, 50 ग्राम मैदा, 100 ग्राम खाने का अरारोट, 1 किलो चीनी, 1 चम्मच पिसी छोटी इलायची, 1/2 चम्मच केशर, तलने का घी।
 
विधि : 
 
सबसे पहले मावे को कद्दूकस कर लें। उसमें मैदा, अरारोट मिला लें। अब हल्के हाथ से नर्म गूंथ लें। इसकी छोटे साइज की गोल-गोल गोलियां बना कर रख लें। 
 
अब चीनी में एक ग्लास पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें। इसमें दूध डालकर हिलाएं और जब मैल ऊपर आ जाए तो चम्मच से हटा दें। अब इलायची और केसर मिला दें। 
 
एक कड़ाही में घी गरम करके मध्यम आंच पर तैयार गोलियां लाल होने तक तलें और चाशनी में छोड़ती जाएं। लीजिए मीठे-मीठे लाजवाब गुलाब जामुन तैयार है। अपनी इच्छानुसार ठंडा या गरम परोसिए। 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi