Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mango Shake गर्मी में आम की बहार, जानिए पोषण से भरपूर आम रस कैसे बनाएं?

Advertiesment
हमें फॉलो करें how to make aamras in summer at home
Mango Aam Recipe 
 
पका आम बहुत ही पौष्टिक होता है| इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट तथा शर्करा अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। गर्मी के दिनों में यह हमें टेस्ट के साथ-साथ पर्याप्त पोषण भी देता है। आइए जानते हैं दिलो-दिमाग को तरोताजा करने वाला यह आम रस कैसे बनाएं-
 
सामग्री : 
500 ग्राम पके आम, 500 लीटर दूध, 1/2 कटोरी मिक्स मेवा (काजू, बादाम, पिस्ता), 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, कुछेक चिरौंजी के दाने, शकर स्वाद के अनुसार।
 
विधि :
 
- पोषण से भरपूर आम रस या मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले मेवों को 2-3 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 
 
- फिर उनके छिलके उतार कर मिक्सी में पीस लें। 
 
- अब पके आमों को धोकर छील कर टुकड़े करके मिक्सर में चलाएं।
 
- आम रस में दूध, शकर डालें और पिसे मेवे तथा इलायची पाउडर डालकर अच्छीतरह मिक्स करके शेक तैयार कर लें। 
 
- कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें। तत्पश्चात पोषण से भरपूर इस आम रस का आनंद उठाएं। 
 
- यदि आपको अधिक ठंडा आम रस पसंद हैं तो ऊपर से आइस क्यूब्स के टुकड़े डालकर परोसें।

-RK. 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 अप्रैल : महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की पुण्यतिथि