Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खरबूजा क्रश कैसे बनाएं, नोट करें आसान विधि

हमें फॉलो करें muskmelon

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 24 मई 2024 (16:40 IST)
- राजश्री 
 
Hghlights : 
 
खरबूजा क्रश की सामग्री।  
कैसे तैयार करें ऐसे।  
 
Melon Crush : तपती गर्मी से राहत देगा यह शीतल पेय। जानें घर पर कैसे करें मिनटों में तैयार। पढ़ें  सरल विधि.... 
 
सामग्री : 1 फ्रेश खरबूजा, 500 ग्राम ठंडा दूध,  1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 4-5 आइस क्यूब, स्वादानुसार चीनी , 1/2 कप मेवा कतरन।  
 
विधि : यदि आप खरबूजा क्रश बनाने जा रहे हैं तो खरबूजे को इस तरह काटें कि उसका खोल (छिलका) यानि बाहरी हिस्से में कट ना लगे। कहने का मतलब यह हैं कि खरबूजा को 2 भाग में काट लें और उसके अंदर का खरबूजा बारीक़ टुकड़ों में काटकर मिक्सी में डाल दें और उसके खोल को अलग रख दें।  
 
अब उसे ग्राइंड कर लें। फिर उसमें दूध, चीनी, आइस क्यूब, इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह फेंट लें। अब उसे खरबूजा के खोल में भरें अथवा गिलासों में भरें और ऊपर से मेवा कतरन बुरका कर ठंडा-ठंडा खरबूजा क्रश पेश करें। यह पेय बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है।    
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है Mirror Exposure Therapy? बॉडी शेमिंग से उबरने के लिए है फायदेमंद