Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वीकेंड स्पेशल रेसिपी : रंग-बिरंगा आइस्क्री‍म शेक...

Advertiesment
ice cream shake recipe
गर्मी में वीकेंड को बनाएं कुछ खास, पिएं और पिलाएं मनभावन यम्मी रंगबिरंगा आइसक्रीम शेक.... इस स्पेशल आइटम से आप बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत लेंगी...  
 
सामग्री :
 
4 छोटी कटोरी आइस्क्रीम, दूध 4 प्याले, पाइनापल ज्यूस आधा प्याला, चीनी एक प्याला, एक छोटा पैकेट रंग-बिरंगी चॉकलेट बॉल्स, क्रीम आधा प्याला, वेनिला सत आधा छोटा चम्मच, हरा व लाल रंग एक-एक बूंद, कुटी बर्फ आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
सबसे पहले दूध, चीनी व वेनिला को मिक्सी में पीसकर उसमें क्रीम व ज्यूस मिला दें। कुल मिश्रण के 3 भाग करें। एक भाग में हरा रंग, दूसरे में लाल तथा तीसरा यूं ही छोड़ दें। अब 6 गिलासों में इस मिश्रण को भरें। ऊपर से कुटी हुई बर्फ थोड़ी-थोड़ी डालें। 
 
3-4 रंगीन बॉल प्रत्येक गिलास में डालें। ऊपर से आइस्क्रीम डालें और चम्मच से थोड़ा-सा मिलाकर रंग-बिरंगा आइस्क्री‍म शेक पेश करें।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 कुकिंग टिप्स : किचन में जरूर रखें याद