Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 अगस्त व्यंजन : तिरंगा ब्रेड केक

Advertiesment
Independence Day Recipes
सामग्री : 

 
ब्रेड एक बड़ा पैकेट, एक आम, मलाई एक कटोरी, पिसी हुई शक्‍कर एक कटोरी, गुलाब जल एक चम्मच, सजाने के लिए काजू, किशमिश, बादाम, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
सर्वप्रथम मलाई में आधा कटोरी शक्‍कर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शक्‍कर आम में मिलाकर उसे फेंटें। अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें, उस पर आम का मिश्रण फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर जैम लगाएं।
 
इसी प्रकार चौथी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण लगाएं। अब सजावट हेतु काजू, किशमिश आदि चिपकाएं तथा इसे केक की तरह बीच से दो भागों में काट लें। अब यह तीन रंगों का दिखेगा। लीजिए लजीज तिरंगा केक तैयार है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi